BTech की छात्रा ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर दी जान,

BTech की छात्रा ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर दी जान,

मुरादाबाद में T M U यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली BTech की छात्रा ने शुक्रवार को कॉलेज की पांचवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. सुसाइड से पहले छात्रा ने अपनी रूम मेट से कहा था कि कमरे में कुछ रखा है उसे देख लेना. इसके बाद करुणा ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी. दरअसल वह सुसाइड नोट था.  मृतका की पहचान करुणा विश्वकर्मा के रूप में हुई है. जो BTech इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार सुबह उसने कॉलेज की बिल्डिंग की 5वी. मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. खून से लथपथ छात्रा को उठाया और अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर दी जान पुलिस मामले की जांच में जुटी जिसमें उसने लिखा है वो अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है. उसने अपनी फ्रेंड को फोन कर बताया था कि रूम में कुछ रखा है उसने संभवत  सुसाइड नोट को इंडिकेट किया था. इस मामले की गराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यात्रीगण कृपया ध्यान दें,सारनाथ एक्सप्रेस 78 दिन रहेगी रद
Next post ट्रेन में अश्लील हरकत करना पड़ा युवक को महंगा, महिला ने चप्पल से की ताबड़तोड़ पिटाई